{"_id":"6075d1e68ebc3e58fe369c8a","slug":"crime-mahoba-news-knp623311289","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सात के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सात के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
महोबा। फेसबुक पर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, बाकी की तलाश में दबिश दे रही है।
शहर के कुछ युवकों ने 15 दिन पहले माहौल खराब करने के लिए फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड किया। दूसरे समुदाय के लोगों के विरोध करने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी की। इस पर गांधीनगर निवासी अनुज कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को पुलिस ने भटीपुरा निवासी आफाक खान, रोशन अली उर्फ छोटे मियां, मदीना मस्जिद चौराहा निवासी अशफाक, अनीस, सनी, बबलू, यूसुफ व फैज के खिलाफ आईटी एक्ट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने भटीपुरा निवासी आफाक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।