फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

वृद्घ की मौत पर चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

Fri, 02 Apr 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
crime
कबरई (महोबा)। फरसा के हमले से घायल हुए वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैै।
विज्ञापन

राजीवनगर निवासी प्रताप यादव 28 मार्च की रात कुनेहटा मार्ग स्थित अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। तभी चार लोगों ने हमला कर दिया था। पुत्र राजा भइया की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार की रात वृद्ध की मौत हो गई थी। नाराज परिजनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। शुक्रवार को पुलिस ने सूरज, भागवली, मंगल व देवेंद्र निवासीगण राजीवनगर कबरई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि देवेंद्र व सूरज को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed