{"_id":"605cd0f08ebc3ed833000a21","slug":"crime-mahoba-news-knp619910762","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो क्रशर संचालकों समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो क्रशर संचालकों समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पत्थर मंडी कबरई में ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने के लिए बुधवार की रात पुलिस व खनिज कर्मियों ने संयुक्त अभियान चलाया। बांदा रोड स्थित खनिज बैरियर पर दो ओवरलोड ट्रक पकड़ा। दोनों ट्रकों के चालकों-मालिकों व दो क्रशर संचालकों के खिलाफ खनिज अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। दो ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
कबरई थाने के एसआई राजेश कुमार मिश्रा व सुरेंद्र शुक्ला, खनिज लिपिक उमेश कुमार ने बांदा रोड स्थित खनिज बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड दो ट्रक पकड़े गए। एक ट्रक से रॉयल्टी नहीं मिली। इस पर दोनों ट्रकों को सीज किया गया। साथ ही ट्रक चालक अनिल कुमार निवासी महाराजगंज अयोध्या व संदीप कुमार निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों चालकों के साथ दोनों ट्रकों के मालिकों व जिन क्रशर प्लांटों से माल लोड हुआ उनके संचालकों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष कबरई दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों ट्रक चालकों को जेल भेजा गया है। मामले से खनिज विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।