फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

पति के कहने पर महिला ने छात्रों पर दर्ज कराया था दुष्कर्म का झूठा मुकदमा

Thu, 25 Mar 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
crime
महोबा। शहर के एक मोहल्ले में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला झूठा निकला। पॉलीटेक्निक के चार छात्रों पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने बयान में बताया कि छात्रों का उसके पति से विवाद हुआ था। पति के कहने पर दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पुलिस दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट लिखाने वाली महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में कहा था कि 22 मार्च की शाम वह घर पर थी। तभी पड़ोस में रहने वाले चार छात्रों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गौरव, विकास, पुष्पराज व सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी को आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला के डॉक्टरी परीक्षण न कराने पर घटना संदिग्ध मानी जा रही थी। गुरुवार को महिला के बयान दर्ज कराए गए।
विज्ञापन

सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि महिला ने अपने बयान में पति के कहने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। उधर, कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने देर रात बताया बताया कि छात्रों पर झूठा आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed