{"_id":"605b87c78ebc3e8d320f48a6","slug":"crime-mahoba-news-knp619715839","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार छात्रों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार छात्रों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
महोबा। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाले चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवक पॉलीटेक्निक कालेज के छात्र बताए जा रहे हैं। उधर, पीड़िता को जिला महिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसने डॉक्टरी परीक्षण कराने से इनकार कर दिया।
महिला का आरोप है कि 22 मार्च की शाम वह घर पर थी। तभी पड़ोस में रहने वाले चार युवकों ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों उसे अपने कमरे में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने शहर कोतवाली पहुंच पूरी घटना बताई और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गौरव, विकास, पुष्पराज व सौरभ के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, दुष्कर्म व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि घटना संदिग्ध है। पीड़िता बार-बार बयान बदल रही है। घटना में शामिल दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर जेल भेजा जाएगा।