{"_id":"604a4c578ebc3ec9675124b3","slug":"crime-mahoba-news-knp6170134111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख की संपत्तियों के मिलान में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख की संपत्तियों के मिलान में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
महोबा। अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक के गोली मारकर आत्महत्या करने मामले में मुख्य आरोपी ब्लॉक प्रमुख कबरई व उनके परिजनों की संपत्ति कुर्क करने के बाद अब प्रशासन संपत्तियों की मिलान में जुट गया है। दो होटल, मकान व दो क्रशर सीज करने के बाद प्लाटों व जमीनों की गाटा संख्या और खतौनी के आधार पर सही भूमि चिन्ह्ति कराई जा रही है, ताकि किसी दूसरे की भूमि कार्रवाई की जद में न आ सके। इसके लिए पांच लेखपालों की टीम को लगाया गया है। चिन्ह्ति करने के बाद बची संपत्तियों को भी कुर्क करने की तैयारी है।
शहर के गांधीनगर, आलमपुरा, बजरंग नगर, छिकहरा, दमौरा व मकरबई में आरोपी ब्लॉक प्रमुख छत्रपाल यादव के कई प्लाट व खेत हैं। इन्हें सीजकर नोटिस चस्पा किया जाना है।
उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार यादव ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख व उनके परिजनों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई लगातार चल रही है। अब खतौनी व गाटा संख्या के आधार पर प्लाटों व खेतों का मिलान कराया जा रहा है। जिससे किसी दूसरे की जमीन पर कार्रवाई न हो। 24 घंटे के अंदर राजस्व टीम रिपोर्ट देगी। शुक्रवार को इन्हें सीज कर नोटिस चस्पा किया जाएगा।