फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

नवविवाहिता से 14 दिन तक दुष्कर्म, ब्लैक मेल भी किया

Thu, 04 Mar 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
crime
महोबा। फतेहपुर बजरिया क्षेत्र की नवविवाहिता महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर अगवा कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने और 14 दिन तक उरई में बहन के घर में रखकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अश्लील वीडियो वायरल करने व परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। गुरुवार को महिला ने शहर कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा है कि चार साल से मोहल्ले का एक युवक खुद को हिंदू बताकर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। उसके इनकार करने पर राह चलते छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगा, लेकिन वह अनदेखा करती रही। महिला के मुताबिक आठ दिसंबर 2020 को उसकी शादी हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद वह पति के साथ दिल्ली के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में जाकर रहने लगी। 18 फरवरी को वह मायके आई थी। उसी दिन दोपहर में मोहल्ले का युवक उसे अगवा कर उरई अपनी बहन के घर ले गया। वहां उसे पता चला कि वह हिंदू नहीं, बल्कि दूसरे समुदाय का है। युवक और उसकी बहन ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद 14 दिन तक उसके साथ उरई में ही बहन के घर में दुष्कर्म किया। साथ अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि धमकी देकर आरोपी ने इसके 20 हजार रुपये और जेवर भी ले लिए। इसके बाद दो मार्च को उसे महोबा रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दिया। साथ ही मुंह खोलने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घर लौटने पर उसने परिजनों को आप बीती सुनाई। गुरुवार को वह पिता के साथ शहर कोतवाली पहुंची और घटना की तहरीर दी।

उधर, कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने बताया कि महिला ने एक युवक पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की गुमशुदगी पहले दिल्ली के मॉडल टाउन थाने में दर्ज कराई गई थी। मामला क्या है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed