{"_id":"60032a558ebc3e2e7117b8f2","slug":"crime-mahoba-news-knp606379336","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े टप्पेबाजों ने दो लाख रुपये कीमत के जेवरात उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े टप्पेबाजों ने दो लाख रुपये कीमत के जेवरात उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के मोहल्ला इंदिरा नगर में जेवरों की सफाई करने वाले बनकर पहुंचे दो युवकों ने एक मकान से दो लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात उड़ा दिए। शोर-शराबा सुनकर मोहल्लेवासी दौड़े लेकिन तब तक टप्पेबाज मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर आरोपियों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
इंदिरा नगर निवासी लल्लू चौबे का मकान थाने से सौ मीटर की दूरी पर है। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार दो युवक लल्लू चौबे के घर पहुंचे। इस दौरान घर से बाहर निकली लल्लू चौबे की पत्नी रमादेवी से युवकों ने जेवरों की सफाई करवाने की बात कही। इस पर घर में मौजूद महिला व उसकी पुत्री जेवर लेकर बाहर आ गईं। तब युवकों ने महिला को गर्म पानी कर लाने की बात कही। महिला जैसे ही कमरे के अंदर गई। तभी टप्पेबाजों ने बालिका के हाथ से जेवर छीन लिए और बाइक में सवार होकर दोनों युवक भाग निकले।
शोर सुनकर पड़ोसी दौड़ पड़े, लेकिन तब तक आरोपी पकड़ से दूर निकल गए। सूचना मिलते ही थाना कबरई पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। पीड़िता रमादेवी ने बताया कि आरोपी तीन सोने की अंगूठी, दो तौला वजन की जंजीर, सोने के ब्रजबाला ले गए हैं। जिनकी कीमत दो लाख रुपये से अधिक हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल है।