फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Crime

कथित तांत्रिक बहला कर ले जा रहा था दो बहनों को

Mon, 04 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Crime
खरेला (महोबा)। थाना क्षेत्र सलुवा गांव में नाबालिग दो बालिकाओं को तंत्र-मंत्र के फेरे में डाल कर एक कथित तांत्रिक ने उन्हें भगाकर ले जाने की कोशिश की। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गांव से सात किमी दूर दोनों बालिकाओं को पकड़ लिया। इसी बीच मौका पाकर तांत्रिक और उसके दो साथी भाग निकले। परिजनों की घटना की तहरीर देने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सलुवा गांव निवासी रविंद्र अहिरवार ने बताया कि अतरौली गांव में एक कथित तांत्रिक अपने दो साथियों के साथ झाड़-फूक करके लोगों का इलाज करता था। रविंद्र के मुताबिक उनकी मां पेटदर्द का इलाज कराने तांत्रिक के यहां जाती थीं। मां उसकी नाबालिग बेटी को साथ लेकर जाती थीं। वहां आने-जाने के दौरान तांत्रिक ने बेटी का मोबाइल नंबर ले लिया और उससे बातचीत करने लगा। तीन जनवरी को वह परिवार के साथ मजदूरी करने गया था। तांत्रिक ने उसकी नाबालिग बेटी और नाबालिग भांजी को बहला फुसलाकर कर बुला लिया। इसकी भनक गांव के कुछ लोगों के जरिए उन्हें मिली। घर से सात किमी दूर जाकर परिजनों ने दोनों बहनों को पकड़ लिया। जबकि, तांत्रिक व उसके साथी भाग गए। रवींद्र ने बताया कि एक जनवरी को भी आरोपी उसके घर में घुस आए थे। इन लोगों में एक को गांव वालों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा था, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रवींद्र ने मामले की तहरीर दी है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed