{"_id":"5fde3d908ebc3e3bb5293ca6","slug":"crime-mahoba-news-knp600904826","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों की तलाश में पुलिस का हमीरपुर में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों की तलाश में पुलिस का हमीरपुर में छापा
विज्ञापन
महोबा। भाजपा विधायक ब्रजभूषण सिंह राजपूत की कार और उनके निजी सचिव रोहित कटियार पर हमला करने के मामले के दो आरोपी सुनील और पुष्पेंद्र अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में चरखारी थाना प्रभारी ने टीम के साथ हमीरपुर के राठ और परा गांव समेत कई स्थानों पर दबिशें दीं, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
थाना प्रभारी श्रवण कुमार सिंह टीम के साथ आरोपी सुनील और पुष्पेंद्र की तलाश में हमीरपुर गई। टीम ने राठ, परा गांव समेत कई संभावित स्थानों पर दबिशें दी, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा। एसपी ने सीओ और थानेदार की अगुवाई में दो टीमें गठित की थीं, एसओजी को भी लगाया था। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके शुक्रवार को चरखारी थाना पुलिस ने जेल भेजा था।
लापरवाही में चरखारी थानाप्रभारी लाइन हाजिर
महोबा। कार्य में लापरवाही और अपराधिक वारदातों को रोक पाने में नाकाम चरखारी थाना प्रभारी श्रवण कुमार सिंह को एसपी एके श्रीवास्तव ने शनिवार को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर बेलाताल चौकी प्रभारी लाखन सिंह को भेजा गया है। चरखारी क्षेत्र के विधायक ब्रजभूषण सिंह राजपूत की कार निजी कार व निजी सचिव रोहित सिंह पर एक सप्ताह पहले हमला हुआ था। हमलावरों ने रोहित पर गोली चलाई थी। विधायक की कार क्षतिग्रस्त कर दी थी। मामले के आरोपियों की चार दिन तक गिरफ्तारी न होने से नाराज विधायक ने सीएम को पत्र लिखकर महोबा जिले की पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। हालांकि, घटना के समय थाना प्रभारी श्रवण कुमार सिंह छुट्टी पर थे। वहीं, चरखारी थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक विमल कुमार सिंह इसी पद पर पनवाड़ी थाना और दरोगा अनिरुद्ध सिंह को बेलाताल चौकी प्रभारी बनाया गया है। (ब्यूरो)