{"_id":"5f9317838ebc3e5fa477bf25","slug":"crime-mahoba-news-knp590284842","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क शुरू
विज्ञापन
कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ करतीं पालिका चेयरमैन
- फोटो : MAHOBA
महोबा। बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के सभी दस थानों में महिला हेल्प डेस्क की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुरुआत की। अब पीड़ित महिलाएं और बालिकाएं अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को खुलकर बता सकेंगी। जिसका त्वरित निस्तारण महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त पुलिस महिला अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
शहर कोतवाली में पालिकाध्यक्ष दिलाशा तिवारी ने महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के लिए महिलाओं को कई हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस मौके पर डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर राजेश कुमार यादव, नोडल अधिकारी मिशन शक्ति रचना सिंह, प्रभारी महिला थाना सुषमा चौधरी, समाजसेवी दाऊ तिवारी, पूर्व चेयरमैन पुष्पा अनुरागी, नेहा चंसौरिया, कोतवाली प्रभारी विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
कोतवाली चरखारी में एएसपी आरके गौतम की मौजूदगी में समाज सेविका हेमा सिंह ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी श्रवण कुमार सिंह, चंद्रकुमार चौरसिया, आनंद गोस्वामी, अर्चना त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। कुलपहाड़ कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ चेयरमैन वंदना सिंह ने किया। कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा, महिला दरोगा शिल्पी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कबरई थाना परिसर में सीओ कालू सिंह की मौजूदगी में बालिका अनन्या शिवहरे व परी गुप्ता ने हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इस मौके पर थाना प्रभारी दीपक पांडेय, नीलम सिंह, प्रतिमा विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। खन्ना थाने में सीओ सिटी कालू सिंह व थानाध्यक्ष शिवआसरे की मौजूदगी में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
महिला हेल्प डेस्क मिलेंगी ये सुविधाएं थाने में आने वाली पीड़ित महिलाओं को सबसे पहले रिसेप्शन पर नियुक्त कर्मचारी जानकारी लेंगे। इसे बाद शिकायतकर्ता का विवरण कंप्यूटर में फीड किया जाएगा। जिसका एक टोकन नंबर होगा, जो शिकायतकर्ता व जांच अधिकारी को दिया जाएगा और रिकार्ड के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा। टोकन पर्ची में सभी जानकारी दर्ज होंगी। रिसेप्शन द्वारा थाना प्रभारी व बीट प्रभारी को शिकायतकर्ता के बारे में अवगत कराया जाएगा।
इन हेल्पलाइन नंबरों में करें शिकायत---
महिलाएं और किशोरियां आपातकालीन स्थित में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन 112, आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108, गर्भवती महिला एंबुलेंस सेवा 102, चाइल्ड लाइन 1098 पर शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं।
------------------------------