फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

दबंगों ने ग्रामीण पर फावड़े से किया हमला, हालत गंभीर

Fri, 16 Oct 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime
दबंगों ने ग्रामीण पर फावड़े से किया हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन

- मारपीट की अन्य घटनाओं में चार लोग घायल, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रैपुराकला में चुनावी रंजिश को लेकर दबंगों ने ग्रामीण पर फावड़े से हमला कर लहूलुहान कर दिया। वहीं मारपीट की अन्य घटनाओं में चार लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम रैपुराकला निवासी वीर सिंह यादव शुक्रवार की सुबह खेतों से घर वापस लौट रहा था। तभी पांच वर्ष पहले हुए प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर तीन लोगों ने उस पर लाठी डंडे और फावड़े से हमला कर दिया। सिर पर फावड़ा लगने से ग्रामीण अचेत होकर गिर गया। तब आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित के पुत्र संतोष की तहरीर पर पुलिस ने राम बाबू, मुकेश व राम सजीवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिरतला निवासी देवेंद्र सिंह ने जयसिंह व विनोद पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी शहनूर ने उमर खां, आसिफ उमर व असित खान पर मारपीट करने व दीवार तोड़ने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम करहराकला निवासी जमुनाप्रसाद ने राहुल अहिरवार समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी बिहारीलाल गाड़गे ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की रात उसका पुत्र घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी लेनदेन के विवाद में चार लोगों ने उसके पुत्र विजय को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed