{"_id":"5f4a99e18ebc3e4ae11f4f91","slug":"crime-mahoba-news-knp579589794","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों से तंग युवती ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों से तंग युवती ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर मायके में रह रही युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जान देने से पूर्व सास-ससुर और पति पर दहेज को लेकर परेशान करने का आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट लिखा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है।
कुलपहाड़ तहसील के ग्राम हटवारा निवासी रामकिशुन की पुत्री सपना (20) ने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। कमरे में पहुंचे चचेरे भाई आनंद ने फंदे पर लटका देखा तो उतारकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सपना के पिता रामकिशुन ने बताया कि 17 जनवरी 2020 को बेटी की शादी मध्यप्रदेश के छतरपुर के मोहल्ला सिद्धेश्वर निवासी आकाश पुत्र रामप्रकाश के साथ की थी। शादी के बाद ससुराली दहेज की मांग करने लगे। दहेज न मिलने पर प्रताड़ित करते थे।
बताया कि इससे परेशान होकर रक्षाबंधन को बेटी कुलपहाड़ आ गई थी। शनिवार को पंखे के हुक में फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने से पूर्व सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने सास-ससुर और पति पर दहेज के लिए परेशान करने और मारपीट का आरोप लगाया है। सपना के पिता के मुताबिक, बेटी से ससुरालियों ने सोने-चांदी के जेवर भी छीन लिए थे। थानाध्यक्ष अनूप दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, लेकि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।