फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime,mahoba,mahoba news

बदमाशों ने असलहे के बल पर गारमेंट के मुनीम से 1.83 लाख लूटे

Wed, 27 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime,mahoba,mahoba news
महोबा। झांसी-मिर्जापुर हाईवे में भरवारा गांव के समीप बदमाशों ने असलहे के बल पर बाइक सवार मुनीम को लूट लिया। मारपीट करने के बाद बदमाश मुनीम के कब्जे से 1.83 लाख रुपये की नगदी लूटकर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में दी है।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के कस्बा मुस्करा निवासी शाहिद फजल महोबा के दीपू गारमेंट में मुनीम है। मंगलवार को वह बाइक से भेजे गए माल के रुपयों की वसूली करने कस्बा राठ गया था। एक लाख 83 हजार रुपये की वसूली करने के बाद शाहिद फजल अपने साथी मिल्कीपुरा निवासी लतीफ के साथ बाइक से महोबा लौट रहा था। हाईवे में भरवारा गांव के समीप शाम करीब 4 बजे पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने बाइक सवारों को रोक लिया और मारपीट करते हुए कनपटी में तमंचा अड़ा दिया। बाद में बदमाश मुनीम के पास से नगदी से भरा बैग लूट ले गए। पीड़ितों ने थाना पनवाड़ी पहुंच घटना की तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed