{"_id":"61647ea58ebc3eb34317517f","slug":"crime-mahoba-mahoba-news-mahoba-news-knp657743085","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकमित्र से 50 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकमित्र से 50 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में पचपहरा मोड़ के समीप बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बैंकमित्र से 50 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया। बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने जांच की बात कहकर उसे थाने से टरका दिया।
थाना क्षेत्र के उटियां गांव निवासी रामबाबू कस्बे के आर्यावर्त बैंक में बैंकमित्र का कार्य करता है। सोमवार की दोपहर रामबाबू ने कस्बे की एसबीआई शाखा के खाते से 49 हजार रुपये निकाले। एक हजार रुपये और मिलाकर 50 हजार बैग में डाल लिए। इसके बाद रामबाबू अपने साथी महेंद्र सिंह के साथ महोबा बाइक से आ रहा था। रास्ते में पचपहरा मोड़ के समीप बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि वह 50 हजार रुपये रिश्तेदारों को देने जा रहा था। पूर्व में उसने यह रकम उधार ली थी। एक किमी तक पूछा करने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष कबरई दिनेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखकर कार्रवाई की जाएगी।