{"_id":"6106d25b8ebc3e8422308e05","slug":"crime-mahoba-dead-mahoba-news-knp6436137117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो श्रमिकों की मौत, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो श्रमिकों की मौत, 11 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/श्रीनगर। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में सूरा चौकी के समीप ट्रक की टक्कर से पिकअप खाई में पलट गई। हादसे में दो श्रमिकों की मौके पर मौत हो गई, चालक व ठेकेदार समेत 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चालक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विकासखंड कबरई के बसौरा गांव में ओवरहैड टैंक का निर्माण कराया जा रहा था। यहां कस्बा श्रीनगर व आसपास के गांव के 12 से अधिक श्रमिक प्रतिदिन काम करने जाते थे। सभी श्रमिकों को पिकअप वाहन लेने व छोड़ने जाता था। शनिवार की रात लगातार बारिश होने से सभी श्रमिक व ठेकेदार बसौरा गांव में रुक गए। रविवार की सुबह बारिश न रुकने पर ठेकेदार ने काम रोकने के साथ छुट्टी कर दी। जिससे सभी श्रमिक पिकअप से अपने-अपने घर लौट रहे थे। सुबह करीब नौ बजे पिकअप हाईवे में सूरा चौकी के समीप पहुंची, तभी मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिकअप गहरी खाई में पलट गई।
सूचना मिलते ही सीओ चरखारी उमेशचंद्र व थानाध्यक्ष श्रीनगर अनिल कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। राहगीरों की मदद से पिकअप में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में ढिकवाहा निवासी सुरेंद्र पाल (27) व बिलरही निवासी राजेश कुमार (26) की मौत हो गई जबकि ढिकवाहा निवासी दिप्पू (35), जीतेंद्र (18), रमाकांत (28), साहबुद्दीन (19), शाहिद (23), बिलरही निवासी सागर अहिरवार (19), रामप्रकाश अहिरवार (44), अनिल अहिरवार (19), जीतेंद्र कुमार (20), ठेकेदार अली अहमद निवासी खरती जिला मोतिहार बिहार व चालक जयसिंह (42) घायल हुए हैं। चालक की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी रेफर किया गया है। एसडीएम मोहम्मद उवैस ने जिला अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।