फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime,accident,mahoba,mahoba news

सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत 12 लोग घायल

Thu, 04 Nov 2021 08:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,mahoba,mahoba news
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना अजनर के सगुनिया निवासी पटटू (60) बुधवार की शाम पैदल घर जा रहा था। तभी नौगांव-बेलाताल मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध को टक्कर मार दी और फरार हो गया। राहगीरों की मदद से वृद्ध को सीएचसी जैतपुर में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं विशालनगर निवासी सोनू (30) अपने साथी गंज निवासी प्रह्लाद (22) व मकरबई खोड़ा निवासी पुष्पेंद्र (20) के साथ बाइक से कस्बा कबरई से लौट रहे थे। तभी रास्ते में बाइक फिसलने से तीनों घायल हो गए। सभी को स्वास्थ्य केंद्र कबरई से महोबा रेफर कर दिया गया।

इसी तरह मुकेरीपुरा निवासी मुख्तार (14), विवेकनगर निवासी राजकुमार (21), हरपालपुर निवासी सुनील (26), मगरिया निवासी लालबहादुर (30), शेखूनगर निवासी राकेश (25), सूपा निवासी दिन्नू (40), गांधीनगर निवासी शोभा गुप्ता (59) व नारूपुरा निवासी शानू (25) अन्य सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed