{"_id":"5b084a5a4f1c1b9d6e8b4957","slug":"cows-died-due-to-collision-of-dumpers-villagers-planted-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से गाय की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से गाय की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
mahoba
Updated Fri, 25 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कबरई कुन्हेटा मार्ग पर डंपर से कुचलकर गाय की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक जाम रहने से आवागमन ठप रहा। सड़क के दोनों ओर जाम में फंसे वाहन चालक परेशान रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और गाय का मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। कस्बे के कुन्हेटा मार्ग पर पांच पहाड़ी मंदिर के पास राजीव नगर निवासी चेतराम अपनी गाय चराने जा रहा था। तभी गंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने गाय को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने डंपर को घेरकर चालक की पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर कुन्हेटा मार्ग में जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए आएदिन हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और ओवरलोड ट्रकों की निकासी बंद कराए जाने की मांग की।
चिलचिलाती धूप में दो घंटे तक लगे जाम में सड़क के दोनों तरफ वाहन फंस गए। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष कबरई विपिन त्रिवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जाम लगाए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। गाय की मौत के मुआवजे का आश्वासन दिया है। तब जाकर जाम खुल सका। सुबह 11 बजे लगा जाम दोपहर एक बजे खुल सका। जिससे जाम खुलने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।