फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cousin brother and sister died due to drowning in the pond

Mahoba News: तालाब में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत

Mon, 17 Jul 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 17 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cousin brother and sister died due to drowning in the pond
बेलाताल (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के खैरारी गांव में खेत में बने तालाब में खेलते समय नहाने पहुंचे चचेरे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने एक घंटे के बाद शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

खैरारी गांव निवासी लेखराम का पुत्र सुरेश (09) परिषदीय विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। पिता दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है जबकि मां की चार साल पहले मौत गई थी। सुरेश और उसका भाई माखन दादा-दादी के साथ गांव में रहता था। रविवार को अवकाश होने के चलते सुरेश अपनी चचेरी बहन रौनक (12) के साथ घर के दरवाजे खेल रहा था। खेलते-खेलते दोनों शाम करीब पांच बजे खेत पर पहुंच गए। जहां खेत तालाब योजना से खुदे तालाब में पानी भरा हाेने के चलते दोनों नहाने लगे। गहराई में जाने से चचेरे भाई-बहन डूब गए। आसपास से गुजरे ग्रामीणों ने जब बालिका को तालाब में डूबते देखा तो अन्य लोगों को सूचना दी। एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को तालाब से बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसडीएम कुलपहाड़ जितेंद्र कुमार, कोतवाली प्रभारी लाखन सिंह, बेलाताल चौकी प्रभारी दिनेश तिवारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना की जानकारी लेते हुए मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। मृतका रौनक पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकौना में कक्षा छह की छात्रा थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed