फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   court,police,jail,mahoba news,covid 19

कोरोना काल में पैरोल पर छूटे तीन बंदी नहीं लौटे

Sat, 23 Jan 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
court,police,jail,mahoba news,covid 19
महोबा। कोरोना काल के दौरान पैरोल पर छोड़े गए तीन बंदी दो महीने बाद भी जेल नहीं लौटे हैं। जेल प्रशासन ने ऐसे बंदियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी को पत्र लिखा है। एसपी ने इन बंदियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। कोरोना संक्रमण और जेल में क्षमता से अधिक बंदी होने की वजह से शासन के निर्देश पर जिला उप कारागार से 22 बंदियों को आठ महीने की पैरोल पर छोड़ा गया था। बाद में पैरोल की अवधि 15 2020 नवंबर तक बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन

इन सभी बंदियों को 16 नवंबर को वापस उप कारागार लौटना था। शासन का आदेश मिलने के बाद थानों के माध्यम से सभी बंदियों को उप कारागार लौटने के बाबत जानकारी दी गई थी। अब तक 19 बंदियों में कई स्थायी जमानत पर रिहा हो चुके हैं और कई वापस जेल आ चुके हैं, लेकिन तीन बंदी अभी तक उप कारागार वापस नहीं लौटे हैं। जेलर भोलानाथ मिश्रा ने बताया कि की अवधि पैरोल समाप्त होने के बाद दो महीने से अधिक का समय बीत गया है। बावजूद इसके बंदी खरेला निवासी लक्ष्मी विश्वकर्मा और संदीप के अलावा अजनर क्षेत्र में रहने वाला एक बंदी वापस उप कारागार नहीं लौटे हैं। तीनों बंदी हत्या समेत अन्य संगीन अपराधों में संलिप्त रहे हैं, जिसमें सात साल से अधिक की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed