फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Councilor shot flew, beat out fellow bomber killed

सभासद को गोली से उड़ाया, हमलावर के साथी को पीटकर मार डाला

Sat, 31 Jan 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sat, 31 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Councilor shot flew, beat out fellow bomber killed
शहर के मोहल्ला मकनियापुरा निवासी साजिद उर्फ सज्जू (32) पुत्र रमजान पहलवान पशु बाजार में दुकान बनवा रहा था। पशु बाजार लंबरदारों का होने के कारण मोहल्ला नयापुरा नैकाना निवासी सईद लंबरदार पुत्र अजीज लंबरदार ने ऐतराज जताया था। सईद इसी मोहल्ले से सभासद भी है। सईद के ऐतराज पर सज्जू रंजिश मान बैठा। शुक्रवार को सुबह तकरीबन 11:30 बजे सज्जू एक दर्जन साथियाें के साथ मोटर साइकिलों से सईद लंबरदार के घर जा धमका। यहां उसने दुकान बनवाने में ऐतराज खत्म करने की बात कही। किंतु दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। इस पर सज्जू ने दरवाजे पर बैठे सईद लंबरदार (28) पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। सईद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई अतीक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलियों की तड़तड़ाहट से मोहल्ले में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए सईद गुट के लोगों ने सज्जू व उसके साथियों को दौड़ा कर पकड़ लिया। सईद की हत्या से गुस्साए लोगों ने साजिद उर्फ सज्जू व उसके साथी रामचरन उर्फ कंचन कुशवाहा पर पत्थरों और सरियों से हमला कर दिया। दोनों बेसुध होकर गिर पड़े तो हमलावर उन्हें मरा समझकर मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। किसी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। आधा घंटा बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया। कंचन (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। साजिद के सिर पर गंभीर चोटें होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज कानपुर के लिए रेफर किया गया। उधर, सईद के भाई अतीक का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में तनाव था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक केके गेहलोत का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed