{"_id":"6251d2d35993c80a2d784387","slug":"corruption-report-filed-on-two-including-suspended-deputy-commissioner-self-employment-mahoba-news-knp6903228178","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित उपायुक्त स्वत: रोजगार समेत दो पर भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित उपायुक्त स्वत: रोजगार समेत दो पर भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
महोबा। विभागीय कार्यों में लापरवाही, फर्जीवाड़ा व सरकारी धन हड़पने के आरोप में निलंबित उपायुक्त स्वत: रोजगार समेत दो लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एक सप्ताह पहले शासन ने उपायुक्त स्वत: रोजगार सत्यराम यादव को लापरवाही पर निलंबित कर दिया था। आरोप था कि दिसंबर माह में प्रयागराज में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने गई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रास्ते में छोड़ दिया गया था। जिसके बाद निलंबित उपायुक्त स्वत: रोजगार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
शासन के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी चित्रसेन सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उपायुक्त स्वत: रोजगार द्वारा योजनाओं के संचालन में लापरवाही बरती गई। अफसरों के निर्देश के बाद भी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित महिला समूहों के खाते नहीं खुलवाए गए। सार्वजनिक शौचालयों के संचालन की धनराशि को बीएमएम अजय मिश्रा से मिलीभगत कर फर्जीवाड़ा किया गया और धन हड़प लिया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से रिश्वत वसूली का भी आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में निलंबित उपायुक्त स्वत: रोजगार सत्यराम यादव व बीएमएम अजय मिश्रा के खिलाफ फर्जीवाड़ा व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।