फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Corporation personnel threaten a blockade to protest the issuance of permits to private buses in Mahoba

महोबा में निजी बसों को परमिट जारी किए जाने के विरोध में निगम कर्मियों ने दी चक्का जाम की धमकी

Mon, 23 Nov 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Corporation personnel threaten a blockade to protest the issuance of permits to private buses in Mahoba
नुक्कड़ सभा कर विरोध जताते रोडवेज कर्मचारी - फोटो : MAHOBA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों को परमिट जारी किए जाने के विरोध में पूरे प्रदेश के परिवहन कर्मचारियों ने इसका विरोध करते हुए आंदोलन की रणनीति बनाई है। जिसके तहत 25 नवंबर को रोडवेज परिसर में रोडवेज कर्मी धरना प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजेंगे।

सोमवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष इरशाद अली, क्षेत्रीय मंत्री अवध बिहारी निगम के नेेेतृत्व में रोडवेज कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर सरकार को चेताया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने के बाद भी यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो कार्य बहिष्कार कर कर्मचारी चक्का जाम, हड़ताल के लिए विवश हो जाएंगे। क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार निजी बसों को परमिट दे रही है। जिससे परिवहन निगम का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा क्योंकि मध्यप्रदेश में इसी तरह प्राईवेट बसों को परमिट दिए गए थे। जिससे निजी बस मालिक हावी हो गए और एमपी का परिवहन निगम समाप्त हो गया। इस मौके पर जेपी पांडेय, अनीस अहमद, देवेंद्र, अनिल निगम, राजेश साहू समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed