{"_id":"5f3420378ebc3eabee1500d1","slug":"corona-virus-related-news-in-mahoba-mahoba-news-knp5764083129","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग पर दें जोर-प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग पर दें जोर-प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में निर्देश देते प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश
- फोटो : MAHOBA
महोबा। समाज कल्याण, अनुसूचित जाति जनजाति व विकास विभाग राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गईं तैयारियों की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने पर जोर दिया जाए। कहा कि साफ-सफाई इतनी बेहतर की जाए, जिससे संक्रमण का खतरा न हो।
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि जिले में अब तक कोरोना के 326 मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 281 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, और तीन लोगों की कोरोना से जान गई है। जिले में अब 45 केस ही एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के कई प्रयास किए गए हैं।
निर्देशों का उल्लंघन करने पर अब तक चालान के माध्यम से 21.16 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। उक्त धनराशि में से 13.56 लाख रुपये सिर्फ मास्क न लगाने पर चालान कर वसूले गए हैं। बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना से सावधान रहें, नहीं तो इसके घातक परिणाम भुगतने होंगे। सभी लोग मास्क जरूर लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें, तभी कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या है, उसका निदान कराया जाए और व्यापारियों के भी एंटीजन टेस्ट कराए जाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। बैठक में एसपी मणिलाल पाटीदार, सीडीओ हीरा सिंह, सीएमओ डॉ. सुमन, एडीएम आरएस वर्मा, एसडीएम सदर राजेश यादव, डीपीआरओ संतोष कुमार व डीएसओ एसपी शाक्य मौजूद रहे।