{"_id":"6011aac68ebc3e328441b39e","slug":"corona-vaccine-mahoba-news-knp6083433168","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन का तीसरा चरण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन का तीसरा चरण आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन का तीसरा चरण गुरुवार को होगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। स्वास्थ्य कर्मियों को अलग-अलग स्वास्थ्य टीमें टीका लगाएंगी। इसके लिए पहले से ही कोविड के टीके की खेप केंद्रों में पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि गुरुवार को वैक्सीनेशन का तीसरा चरण होगा। इस दौरान 833 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें बना दी गई हैं। प्रत्येक सेंटर पर दो-दो टीमें वैक्सीनेशन करेंगी। वैक्सीनेशन को आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने के बाद करीब आधा घंटे तक वहीं ऑब्जर्वेशन में रहना होगा।
गुरुवार को होने वाले वैक्सीनेशन के लिए जिला अस्पताल के अलावा कबरई, चरखारी, जैतपुर और पनवाड़ी सीएचसी सेंटर बनाया गया है। वैक्सीनेशन के लिए टीके की खेप पुलिस की निगरानी में केंद्रों पर भेज दी गई है। सेंटर पर भी वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है।