फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Contractor arbitrary disturbing the public

ठेकेदार की मनमानी से जनता परेशान

Sat, 11 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 11 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Contractor arbitrary disturbing the public
तालाब खुदाई की मिट्टी डालने से बना बंधा। - फोटो : अमर उजाला

शासन के निर्देश पर जिले में कराई जा रही तालाबों की खुदाई में ठेकेदारों की मनमानी जारी है। बारिश के  दौरान तालाब में पानी के श्रोत बंद कर दिए गए हैं। ऐतिहासिक सिजहरी तालाब में पानी के श्रोतों पर मिट्टी के ढेर लगे हैं। ऐसे में बारिश के दौरान तालाब में पानी नहीं पहुंच पाएगा। जिससे कई मोहल्लों में जल भराव की समस्या पैदा होगी।

विज्ञापन


125 एकड़ क्षेत्रफल में फैले चंदेलकालीन सिजहरी तालाब की खुदाई से निकली मिट्टी तालाब के चारों ओर डाल दी गई है। जिससे पानी आने के स्रोत बंद हो गए हैं। शुक्रवार को प्रधान प्रतिनिधि विजयपाल सिंह राजपूत, हरप्रसाद, नारायण अहिरवार, मुन्ना सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार मिट्टी को तालाब से बाहर न फेंक कर तालाब के किनारे डाल रहा है। जिससे बारिश के दौरान मोहल्लों में जल भराव की स्थिति बन जाएगी। उन्होंने डीएम से पानी आने के जल श्रोतों को खुलवाने और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने एसडीएम सदर सुशील प्रताप सिंह को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed