{"_id":"688919a2f20bc0f2b20d4b3c","slug":"constable-suspended-in-the-case-of-mobile-phones-found-with-prisoners-in-jail-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-116637-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जेल में बंदियों के पास मोबाइल मिलने के मामले में सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जेल में बंदियों के पास मोबाइल मिलने के मामले में सिपाही निलंबित
Wed, 30 Jul 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
महोबा। उप कारागार में दो बंदियोंं के पास से मोबाइल मिलने के मामले में जेल प्रशासन ने प्रथम दृष्टया एक सिपाही को दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंचे, इसकी जांच चल रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जेल के अंदर मोबाइल पहुंचने के मामले मेंं कई अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
उप कारागार में सफाई कार्य के दौरान टीवी के सेटअप बॉक्स के पास छोटा मोबाइल बरामद हुआ था। कड़ाई से पूछताछ करने पर बंदी प्रदीप ने उसका मोबाइल होने की बात कही थी। एक अन्य बंदी पुष्पेंद्र से भी मोबाइल बरामद हुआ था। इस मामले में डिप्टी जेलर लालाराम ने पांच बंदियों प्रदीप उर्फ बउआ, पुष्पेंद्र, वीरेंद्र, उवैस और दुर्गा के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जेल के अंदर मोबाइल पहुंचने के मामले को जेलर ने गंभीरता से लिया है। उप कारागार के जेल पीके मिश्रा का कहना है कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर जेल के सिपाही संजय गुप्ता को निलंबित किया गया है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। जो भी और दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।