फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Congressmen demonstrated by taking out a padyatra to leave the BJP seat

भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा निकालकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 12 Aug 2021 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated by taking out a padyatra to leave the BJP seat
शहर में पैदल यात्रा निकाल विरोध जताते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : MAHOBA
महोबा। कांग्रेसियों ने गुरुवार को भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा से बढ़ती महंगाई पर विरोध जताया। विभिन्न मार्गों से निकाली गई पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने भाजपा को किसान विरोधी करार बताते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

अगस्त क्रांति के उपलक्ष्य में जिले के कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर भाजपा गद्दी छोड़ों पदयात्रा में केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। डाक बंगला मैदान से मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी महासचिव राहुल राय, महिला प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर और जिलाध्यक्ष तुलसीदास राजपूत की मौजूदगी में कांग्रेसी एकत्र हुए।
विज्ञापन

पदयात्रा तहसील चौराहा, आल्हा चौक, परमानंद तिराहा होते हुए पुन: डाक बंगला में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ता एमएसपी किसानों का अधिकार है, काला कानून वापस लो, गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान करो, जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक व युवा नेता सागर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए जब-जब किसान रूठेगा भाजपा का अहंकार टूटेगा नारा बुलंद किया। पदयात्रा में प्रदेश सचिव अखिलेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया, अनिल श्रीवास्तव, खेमचंद अहिरवार, मामा भारती, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा, छत्रपाल यादव, प्रमोद सोनी, बीडीसी सदस्य धूराम विश्वकर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed