{"_id":"579ba7194f1c1bf12221e448","slug":"commenting-on-the-fierce-hindu-yogi-aditya","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी से भड़के हिंदू संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी से भड़के हिंदू संगठन
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
तहसील में विरोध जताते हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अयूब द्वारा गोरखपुर सांसद एवं हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक योगी आदित्यनाथ पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से हिंदू संगठन भड़क उठे। शुक्रवार को हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर विरोध जताया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीपक राजौरे के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने एसडीएम नंहकू को सौंपे ज्ञापन में बताया कि पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अयूब ने हिंदू हृदय सम्राट एवं गोरखपुर सांसद योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
जो भारत के सभी साधु संतों को अपमान है। इसे हिंदू युवा वाहिनी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि साधु, महात्माओं एवं हिंदू धर्म के ऊपर आंख उठाकर देखने वालों और अपशब्दों का प्रयोग करने वालों को जेल में होना चाहिए। उन्होंने डा. अयूब को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला संयोजक पवन कुमार सेन, जिला सह संयोजक सचिन पाठक, जिला मंत्री यश चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष संदीप चौरसिया, अमित सौनी, कुशल सिंह, वीरेंद्र राजपूत, सौरभ व धीरज सैनी सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।