फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Comedians tickled the audience while poets filled them with patriotic fervour

Mahoba News: हास्य कलाकारों ने गुदगुदाया तो कवियों ने भरा देशभक्ति का जोश

Wed, 13 Aug 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 13 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Comedians tickled the audience while poets filled them with patriotic fervour
फोटो 12 एमएएचपी 10 परिचय-सांस्कृतिक मंच में कार्यक्रम देखने के लिए जुटी दर्शकों की भीड़। संवाद - फोटो : पुलिस
महोबा। शहर के कीरत सागर तट पर चल रहे सात दिवसीय ऐतिहासिक कजली मेले की दूसरी शाम भोजपुरी भजन संध्या के नाम रही। कार्यक्रम मेंं हास्य कलाकारों ने दर्शकों को जमकर गुदगुदाया तो अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने रचनाओं से देशभक्ति का जोश भरा। देर रात चले कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, एडीएम रामप्रकाश व सीडीओ बलराम कुमार ने दीप जलाकर किया। पहली प्रस्तुति आल्हा गायन की रही। आल्हा गायक परशुराम और अनुज सिंह ने वीर आल्हा-ऊदल की 52 गढ़ की लड़ाइयोंं का बखान कर दर्शकोंं में जोश भरा। इसके बाद रमेश पाल एंड पार्टी ने दिवारी व डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

नंदू कुशवाहा ने बांसुरी वादन से कार्यक्रम में चार चांद लगाए दिए। रामआसरे राही और रविराज बुंदेली ने बुंदेली लोकगीतोंं से यहां की लोक संस्कृति की झलक बिखेरी। जौनपुर से आए डॉ. संतोष चौरसिया ने लोक गायन पेश किया। भोजपुरी भजन संध्या में रविंद्र सिंह ज्योति एंड पार्टी के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। सोना-चांदी के महल सुख न दे एक पल, जिनके चरण पखारे गंगा सेवक जिनके मस्त मलंगा, आने वाला है बाके घर मैं मुन्ना, झुनझुना ले लइयो राजा जी...। अर्चना तिवारी ने कि राह चली न तो टौके संसार सइया जी और प्रिया सोनी ने झुमका झुमनया हो नथनिया सोलह शृंगार हो, अंगरों में डस लिया नगनिया रे व युगल गीत कौन दिशा में लेके चला रे बटुइया के ठहर-ठहर जरा देखे रे डगरिया सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमेडी नाइट में कानपुर से आए हेमंत पांडेय ने दवा पर कॉमेडी, एक किलो रुई व एक किलो लोहा पर कामेडी, राजनीतिक कॉमेडी, पाकिस्तान पर नीरज के भाले को लेकर कॉमेडी, प्रेम प्रसंग आदि पर कॉमेडी सुनाई। कॉमेडियन राजन श्रीवास्तव ने कहा कि कानपुर के आदमी बहुत सरल बात करते हैं। उन्होंने डीजे कॉमेडी, सेल्फी काॅमेडी, एफएम चैनल पर कार्यक्रम लवगुरु पर काॅमेडी, महिला पर कॉमेडी और महोबा के एक युवक के प्रेम पर कामेडी से सभी को खूब गुदगुदाया।
इस मौके पर बीएसए राहुल मिश्रा, रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी, ईओ अवधेश कुमार, पर्यटन अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव, डीआईओएस प्रेमचंद्र यादव, संचालिका अपर्णा नायक आदि मौजूद रहे।

------------

फोटो 12 एमएएचपी 10 परिचय-सांस्कृतिक मंच में कार्यक्रम देखने के लिए जुटी दर्शकों की भीड़। संवाद

फोटो 12 एमएएचपी 10 परिचय-सांस्कृतिक मंच में कार्यक्रम देखने के लिए जुटी दर्शकों की भीड़। संवाद- फोटो : पुलिस

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed