फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Clear the way for development works before entering the code of conduct

आचार संहिता से पहले 53 योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास

Sun, 09 Jan 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Clear the way for development works before entering the code of conduct
महोबा/चरखारी। चुनाव आचार संहिता की आहट पाकर जनप्रतिनिधियों ने शनिवार और उससे पहले ताबड़तोड़ लोकार्पण व शिलान्यास किए गए। कुल मिलाकर चुनाव के समय भी विकास कार्य होते रहने का रास्ता साफ कर लिया।
विज्ञापन

मदारिन देवी रोड निर्माण का भूमि पूजन और कुलपहाड़ में मिनी स्टेडियम के अलावा मेला ग्राउंड में पुस्तकालय भवन का शुभारंभ किया। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने भी कई योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए।
विज्ञापन

चरखारी से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने 53 अन्य योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें कुलपहाड़ में गर्ल्स इंटर कालेज, मिनी स्टेडियम, मदारन देवी चरखारी सड़क निर्माण का शिलान्यास शामिल है। चरखारी में पुस्तकालय, मसुदपुरा में विद्यालय कक्ष, सुगिरा व किल्होआ में खेल मैदान का लोकार्पण किया। इसी तरह सदर विधायक विधायक राकेश गोस्वामी ने छह जनवरी को चार करोड़ 56 लाख की लागत वाली 45 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में सीसी व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कराया जाएगा। चार जनवरी को लोक निर्माण विभाग के विभिन्न मार्गों, सेतु, भवनों के लिए वर्चुअल शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। इसमें महोबा के 47.39 किलोमीटर के24 मार्गों का शिलान्यास शामिल है। ये मार्ग 1491.60 लाख की लागत से बनाए जाएंगे। 868.45 लाख लागत वाले 29 मार्गों का लोकार्पण किया गया। अंतरराज्यीय सीमा पर तीन स्थानों पर दो लेन मार्ग पर गेट निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था 344.73 लाख से निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालेज और रिंग रोड का नहीं हो सका शिलान्यास
सरकार की ओर से जिले के लिए कई सौगातें दी गई हैं। शहर में रिंग रोड, मेडिकल कालेज का निर्माण, कबरई से महोबा तक फोरलेन का निर्माण, स्पोर्ट्स कालेज, किडारी फाटक पर आरओबी पुल का निर्माण की स्वीकृति हो चुकी है, हालांकि इनका अब तक शिलान्यास नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed