फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cleaning campaign started on war footing in the city, there will be fogging

Mahoba News: शहर में युद्धस्तर पर शुरू हुआ सफाई अभियान, होगी फॉगिंग

Mon, 17 Jul 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 17 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Cleaning campaign started on war footing in the city, there will be fogging
महोबा। शहर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर किए जाने को लेकर पालिका प्रशासन ने सफाई महाअभियान शुरू किया है। रविवार को शहर के वार्डों, मुख्य मार्गों, गलियों व नालियों की व्यापक स्तर पर सफाई कराई गई।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष डॉ. संतोष चौरसिया व ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर नगर में 21 जुलाई तक सफाई को लेकर ये अभियान चलेगा। नगर के सभी वार्डों में सफाई के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग की जाएगी। सफाई कार्य के लिए पर्यवेक्षण के लिए प्रभारी सफाई व डे आफीसर की तैनाती की गई है। डीएम के निर्देश पर नगर में घूम रहे गोवंशों को पकड़कर कान्हा गौशाला में संरक्षित किए जाने के लिए भी विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत सौ आवारा गोवंश को कान्हा गौशाला में संरक्षित किया गया। ईओ का कहना है कि गौपालक अपने गोवंश को घरों में ही बांधकर रखें। यदि सड़कों पर गौवंश विचरण करते मिले को गौपालकों से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


बुंदेली समाज ने मच्छर प्रकोप से मुक्ति दिलाने की उठाई मांग
महोबा। बुंदेली समाज ने नगर में लगातार बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए नगरपालिका प्रशासन से सभी मुहल्लों व बस्तियों में सघन फागिंग कराने की मांग की है। संगठन के संयोजक तारा पाटकर ने इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष डाॅ. संतोष चौरसिया को चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप की वजह से रात में लोग चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं। मच्छरों के काटने से सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका प्रशासन की फागिंग मशीनें सड़कों पर घूम जरूर रही हैं लेकिन मच्छरों पर उनका असर बिल्कुल नहीं दिख रहा है। शहर के सभी मुहल्लों की नालियों में मच्छरों के लार्वा खत्म करने के लिए दवाई का छिड़काव कराया जाए। मच्छरों के काटने से मलेरिया आदि बीमारियों के मरीजों की अस्पतालों में भरमार है। मच्छरों के मारने वाली दवाइयां बेअसर हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed