फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Civil Judge Exam glistening selected

सिविल जज परीक्षा में दीप्ति चयनित

Thu, 26 Mar 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 26 Mar 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Civil Judge Exam glistening selected
 छत्तीसगढ़ सिविल जज परीक्षा 2014 में प्रथम प्रयास में ही
विज्ञापन
सफलता हासिल कर एक होनहार ने जिले का नाम रोशन किया है। बेटी की इस कामयाबी से परिजन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
शहर के गांधी नगर निवासी दीप्ति सिंह गौर पुत्री राजकुमार सिंह गौर ने पहले ही प्रयास में छत्तीसगढ़ सिविल जज परीक्षा 2014 में कामयाबी प्राप्त कर ली। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिजनों और मित्राें को देती है। उनका कहना है कि उनकी सफलता में आलोचकों का भी योगदान है। जिन्होंने आलोचना करके मुझे मेरे लक्ष्य तक पहुुंचने के लिए प्रतिदिन नई ऊर्जा देने का काम किया। दीप्ति ने बताया कि उन्होंने जीजीआईसी महोबा से हाईस्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज महोबा से इंटरमीडिएट और वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महोबा से बीएससी करने के बाद सागर यूनिवर्सिटी से वर्ष 2013 में एलएलबी की उपाधि ग्रहण की। होनहार की इस कामयाबी से परिवार वालों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed