फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

Mahoba News: प्याज के मुनाफे से खुशी के आंसू

Fri, 06 Jan 2023 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
civic
खेत में लगी प्याज की फसल दिखाता किसान कामता प्रसाद। - फोटो : MAHOBA
बेलाताल (महोबा)। जैतपुर के लमौरा गांव के किसान कामता प्रसाद कुशवाहा ने बंजर भूमि में सब्जी की पैदावार कर मिसाल कायम की है। चार बीघा भूमि में पारंपरिक खेती से सालभर के लिए खाद्यान्न का इंतजाम मुश्किल से हो पाता था। वहीं अब टमाटर व प्याज की खेती से कामता के जीवन में खुशहाली आई है। प्रति माह वह 20 से 25 हजार रुपये मुनाफा कमा रहे हैं। नई तकनीक से कामता की खेती देख अन्य किसान भी जागरूक हो रहे हैं।
विज्ञापन

कामता प्रसाद के पास चार बीघा भूमि में खेती के अलावा आय का कोई साधन नहीं था। वह साल में एक बार ही भूमि से गेहूं और चना की उपज ले पाते थे। इससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था। दो साल पहले कामता ने कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिकों से संपर्क कर नई तकनीक से फसल की पैदावार की जानकारी ली। इसके बाद खेतों मे टमाटर व प्याज लगाई। नई तकनीक से खेती करने पर कामता प्रसाद को बेहतर मुनाफा हुआ।
विज्ञापन

किसान ने बताया कि एक बीघा में प्याज लगाने में 10 हजार रुपये की लागत आई और 35 हजार रुपये का लाभ हुआ। डीजल से सिंचाई करने में लागत बढ़ जाती थी। उसने इस वर्ष अनुदान के तहत सौर ऊर्जा प्लांट लगवाया। प्याज की फसल का बेहतर उत्पादन करने पर उसे कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है। उसके तीन बेटे हैं। बड़ा पुत्र राहुल बीए और दो छोटे पुत्र हाईस्कूल में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed