फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

Mahoba News: महोबाः किसानों ने हाईवे जाम कर मांगी खाद

Thu, 15 Dec 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
civic
महोबकंठ समिति के बाहर हाईवे पर जाम लगाए किसान। - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी/अजनर। साधन सहकारी समिति महोबकंठ में यूरिया खाद के लिए किसानों ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। एसडीमए व थानाध्यक्ष ने जाम खुलवाकर खाद का वितरण शुरू कराया। आधा घंटे तक आवागन प्रभावित रहा। किसानों ने निर्धारित दर से अधिक रुपये में यूरिया बेचने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

महोबकंठ समिति में सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में किसान खाद लेने के लिए पहुंच गए। घंटों इंतजार के बाद भी खाद वितरण न किए जाने से नाराज किसानों ने समिति के बाहर हाईवे पर जाम लगा दिया। एसडीएम अरुण कुमार दीक्षित, उप कृषि निदेशक अभय कुमार यादव व थानाध्यक्ष उपेंद्रनाथ राय मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद समिति में लाइन लगवाकर खाद वितरित कराई। गुरुवार की शाम एक बार फिर किसान उस समय भड़क गए, जब यूरिया खाद के लिए निर्धारित 266 रुपये के स्थान पर 280 रुपये वसूले गए। इसकी शिकायत तहसीलदार कृष्णराज सिंह से की गई। उन्होंने किसानों का पैसा वापस कराते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

अजनर संवाद के अनुसार साधन सहकारी समिति में आधार और खतौनी जमा होने के दो दिन बाद खाद न मिलने से परेशान किसानों ने हंगामा किया। इसके बाद समिति के कर्मचारियों ने खाद का वितरण शुरू कराया। खाद खत्म हो जाने पर कई किसान बैरंग लौट गए। कर्मचरियों ने शेष किसानों को शुक्रवार को खाद का वितरण करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed