फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

महोबाः टीम को देख भागा कटखना बंदर

Mon, 01 Aug 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
civic
पहाड़ पर जाल बिछाती लखनऊ से आई विशेषज्ञों की टीम। - फोटो : MAHOBA
चरखारी (महोबा)। बंदर के आतंक और लोगों पर हमला करने की कई घटनाओं के बाद लखनऊ से आई विशेषज्ञों की टीम को दूसरे दिन भी सफलता नहीं मिली। पहाड़ और जंगल में टीम ने कई स्थानों पर जाल बिछाया, लेकिन कटखना बंदर टीम को देखकर भाग निकला।
विज्ञापन

कस्बे में बंदर का आतंक होने पर लखनऊ की पर्यावरणम सोसायटी से आई विशेषज्ञों की टीम 48 घंटे बाद भी खाली हाथ रही। टीम के महबूब अंसारी, जगदीश मौर्य व आदर्श वाजपेयी ने रंजीता पहाड़ और जंगल में कई स्थानों पर जाल बिछाए और दूरबीन से खोज की, लेकिन बंदर पकड़ में नहीं आया। शाम को कस्बे के वासुदेव मंदिर की चोटी पर कटखना बंदर दूर से देखा गया। जो झुंड से अलग था। टीम ने मंदिर पहुंचकर पिंजरा और जाल बिछाया। लोगों की भीड़ जुटने पर बंदर भाग निकला। बंदर न पकड़े जाने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

महबूब अंसारी ने बताया कि लोगों के सहयोग न करने से बंदर पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी। एसडीएम अरुण दीक्षित से सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो सिपाही मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed