{"_id":"62ab71f47269297ee528755b","slug":"civic-mahoba-news-knp7027233176","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ न चलने से नहीं मिलता पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओ न चलने से नहीं मिलता पानी
विज्ञापन
सीएचसी में लगा वाटर आरओ मशीन हुई शोपीस।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी वाटर आरओ मशीन शोपीस बनी है। आरओ कभी चलता ही नहीं है। इससे लोग हैंडपंप का पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
कुलपहाड़ के सरकारी अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को मिलने वाली सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। यहां व्यवस्था के लिए सामग्री तो आती है, लेकिन सुविधाएं मुहैया नहीं कराईं जाती। 13 जून को जिले के प्रभारी मंत्री संजय निषाद के दौरे पर सभी सुविधाएं दुरुस्त करा दी गई थीं। उनके जाते ही ताले के अंदर बंद कर दी गई। शासन की मंशा के अनुसार स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों व तीमारदारों को स्वच्छ पानी के लिए वाटर आरओ मशीन की सुविधा दी गई है, लेकिन मरीजों और तीमारदारों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
मरीजों ने बताया कि आरओ मशीन को कभी भी चालू नहीं किया जाता है। मशीन में कोई खराबी भी नहीं है। चालू हालत में रहने बावजूद भी हमेशा बंद रहती है। मजबूरन हैंडपंप का पानी पीना पड़ता है। उधर प्रभारी चिकित्साधिकारी सुजीत कुमार का कहना है कि उन्होंने आज ही चार्ज लिया है। व्यवस्थाओं में सुधार कराया जाएगा।