फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

वनरोजों से किसानों की फसलें बचाएंगी देशी बंदूक

Wed, 23 Feb 2022 08:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
civic
वनरोजों को भगाने के लिए किसानों ने बनाई देसी बंदूक। - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। मवेशियों व वनरोजों से फसलों को बचाने के लिए किसानों ने देसी तरीका अपनाया है। ज्योरइया, श्रीनगर व बिलरही गांव के किसानों ने प्लास्टिक पाइपों से देसी बंदूक तैयार की है। जिसकी आवाज सुनकर वनरोज भाग जाते हैं। किसानों की इस नई खोज की लोग तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में किसानों की सबसे बड़ी समस्या अन्ना मवेशी हैं। इनसे फसल बचाने के लिए किसानों को दिनरात खेतों में निगरानी करनी पड़ रही है लेकिन मवेशी और वनरोज खेतों में फसलें उजाड़ रहे हैं। ब्लॉक कबरई के तीन गांव के किसानों ने फसल बचाने के लिए देसी बंदूक तैयार की है। जिसकी आवाज से आधा किलोमीटर के आसपास रहने वाले अन्ना मवेशी व वनरोज भाग जाते हैं।
विज्ञापन

किसान रामकिशोर, प्रमोद, हरीराम आदि ने बताया कि इसे बनाने में 400 रुपये की लागत आती है। देसी बंदूक तैयार करने में चार इंची व दो इंची प्लास्टिक पाइप लगाया जाता है। इसके बाद उसमें कार्बाइड का प्रयोग किया जाता है। कार्बाइड में पानी डालने के बाद माचिस की तीली से आग लगाने पर तेज आवाज निकलती है। जिसकी गूंज आधा किमी के दायरे में होती है। जिससे जंगली जानवर भाग जाते हैं। किसानों द्वारा निर्मित देसी जुगाड़ चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योरइया गांव के युवा किसान अमित कुमार ने बताया कि एक माह पहले वह मध्यप्रदेश के पन्ना गया था। जहां पर उसने खेतों में देसी बंदूक को चलाते हुए देखा। इसके बाद उसे बनाने व चलाने की वहां से किसानों से जानकारी ली और घर पर ही देसी बंदूक बनाई। खेत में इसका प्रयोग किया। जिससे जानवर भाग गए। अब अन्य किसान भी इस तरीके को अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed