{"_id":"5faec6d98ebc3e9b85057fdb","slug":"civic-mahoba-news-knp5941955157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा कराया तो भू-माफिया माना जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा कराया तो भू-माफिया माना जाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में एंटी भू माफिया समिति की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने वन विभाग की जमीन का सत्यापन कराकर अवैध कब्जों की रिपोर्ट देने के प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश दिए। कहा कि यदि सत्यापन रिपोर्ट के बाद कोई कब्जा पाया गया तो संबंधित विभाग की भूमिका मानते हुए उसे भूमाफिया माना जाएगा और कार्रवाई होगी।
बैठक में डीएम ने जिले के सभी तालाबों में अवैध रूप से की जा रही खेती, बनी झोपड़ियों व सिंचाई विभाग की पुरानी कोठियों का सत्यापन कराकर अवैध कब्जे की रिपोर्ट देने के निर्देश एक्सईएन सिंचाई को दिए। उन्होंने जिला पंचायत, पशुपालन, नगर पालिका, बेसिक शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों को अपनी-अपनी जमीन का सत्यापन कराकर माह के अंत तक रिपोर्ट देने को कहा।
विकास भवन के नीचे विद्युत विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण को हटाए जाने के निर्देश उपजिलाधिकारी सदर राजेश यादव को दिए। समीक्षा के दौरान डीएम ने अवस्थापना केंद्र का संचालन न होने पर उसमें गो आश्रय केंद्र आदि बनाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी विभाग अपनी अपनी जमीन का सही सत्यापन इंतखाब द्वारा कराकर रिपोर्ट दें और कब्जा धारकों से जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई करें। बैठक में संबंधित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।