{"_id":"5faec6e68ebc3e27873364e3","slug":"civic-mahoba-news-knp59419497","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद मैदान में जलाए गए शहीदों के नाम पर दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद मैदान में जलाए गए शहीदों के नाम पर दीये
विज्ञापन
हवेली दरवाजा शहीद मैदान में दीये जलाते लोग
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। दिवाली की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत हवेली दरवाजा शहीद मैदान में दीये जलाए गए। शहीदों के नाम दीपदान अभियान का शुभारंभ पूर्व सैनिकों और भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर ने किया। इसमें लोगों से कम से कम एक-एक दीया जलाने की अपील की गई।
शहीद मैदान में 16 क्रांतिकारियों की स्मृति में 251 दीये जलाए गए। इन क्रांतिकारियों को अंग्रेजी हूकूमत ने 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के दौरान यहां फांसी दी थी। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि शहीदों की समाधि पर दीये जलाने का काम पांच वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया था। इसमें पूर्व सैनिक भी शामिल होते हैं। अभियान की शुरुआत शुक्रवार को हवेली दरवाजा शहीद मैदान से की गई।
आगे शहीद कमांडर दिनेश बुधौलिया, कमांडेंट राकेश चौरसिया, कमांडो जगदीश यादव व बालेंद्र सिंह की समाधि पर दीपदान किया। दीपदान के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हवेली दरवाजा मैदान की हालत काफी दयनीय है। इसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व फौजी कृष्ण शंकर जोशी, मनोज तिवारी, हुकुम सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, डॉ. अजय बरसैया समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इधर, चरखारी के रायनपुर तिराहे पर भी दीपदान कर शहीदों को श्रृद्घांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन सेवानिवृत्त शिक्षक रामचरण ने किया। इस दौरान पुलिस विभाग के सिपाही रवि कुमार, मीना देवी, उर्मि पटेल, होमगार्ड रामादेवी व देशराज समेत तमाम लोग मौजूद रहे।