फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

शहीद मैदान में जलाए गए शहीदों के नाम पर दीये

Fri, 13 Nov 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
civic
हवेली दरवाजा शहीद मैदान में दीये जलाते लोग - फोटो : MAHOBA
महोबा। दिवाली की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत हवेली दरवाजा शहीद मैदान में दीये जलाए गए। शहीदों के नाम दीपदान अभियान का शुभारंभ पूर्व सैनिकों और भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर ने किया। इसमें लोगों से कम से कम एक-एक दीया जलाने की अपील की गई।
विज्ञापन

शहीद मैदान में 16 क्रांतिकारियों की स्मृति में 251 दीये जलाए गए। इन क्रांतिकारियों को अंग्रेजी हूकूमत ने 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के दौरान यहां फांसी दी थी। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि शहीदों की समाधि पर दीये जलाने का काम पांच वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया था। इसमें पूर्व सैनिक भी शामिल होते हैं। अभियान की शुरुआत शुक्रवार को हवेली दरवाजा शहीद मैदान से की गई।
विज्ञापन

आगे शहीद कमांडर दिनेश बुधौलिया, कमांडेंट राकेश चौरसिया, कमांडो जगदीश यादव व बालेंद्र सिंह की समाधि पर दीपदान किया। दीपदान के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हवेली दरवाजा मैदान की हालत काफी दयनीय है। इसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व फौजी कृष्ण शंकर जोशी, मनोज तिवारी, हुकुम सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, डॉ. अजय बरसैया समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इधर, चरखारी के रायनपुर तिराहे पर भी दीपदान कर शहीदों को श्रृद्घांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन सेवानिवृत्त शिक्षक रामचरण ने किया। इस दौरान पुलिस विभाग के सिपाही रवि कुमार, मीना देवी, उर्मि पटेल, होमगार्ड रामादेवी व देशराज समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed