{"_id":"5f78b3d38ebc3e9bac5ef25d","slug":"civic-mahoba-news-knp5863270131","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक का आदेश बेअसर, खुले में घूम रहे अन्ना जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक का आदेश बेअसर, खुले में घूम रहे अन्ना जानवर
विज्ञापन
सड़क पर घूमते अन्ना जानवर
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम प्रधानों को चेतावनी दी थी कि यदि सड़क पर अन्ना जानवर घूमते मिले तो ग्राम पंचायत अधिकारियों की शिकायत की जाएगी। हालांकि विधायक के इस आदेश का कोई असर नहीं दिखार्द दे रहा है। दो सप्ताह बीतने के बाद भी अन्ना जानवर सड़कों और खेतों के आसपास घूम रहे हैं।अन्ना जानवर खेतों के आसपास और सड़कों पर घूम रहे हैं।
21 सितंबर को नगर पालिका परिषद महोबा में चरखारी विधायक ने ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम प्रधानों की बैठक कर सड़कों पर घूम रहे अन्ना जानवरों को गो शालाओं में भेजने के निर्देश दिए थे। चेतावनी भी दी थी कि यदि दो सप्ताह के अंदर अन्ना जानवरों को गो शालाओं में भेजने की व्यवस्था नहीं की गई तो ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
लेकिन आजतक ग्राम प्रधानों और सचिवों ने अन्ना जानवरों को गो शालाओं में रखने का कोई इंतजाम नहीं किया। गो शालाएं खाली पड़ी हैं। और अन्ना जानवर खेतों के आसपास घूम रहे हैं। इससे किसानों को फसल बचाने में मुश्किल हो रही है।