{"_id":"60fc48aa8ebc3e580c1de0f1","slug":"civic-mahoba-news-awas-mahoba-news-knp642044780","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉटरी सिस्टम से आवंटित कराएं आवास : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉटरी सिस्टम से आवंटित कराएं आवास : डीएम
विज्ञापन
ढिकवाहा गांव में ग्राम प्रधान से पौधरोपण की जानकारी लेते डीएम
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। डीएम सत्येंद्र कुमार ने शहर के रामनगर में निर्माणाधीन आसरा आवास योजना, वन स्टॉप सेंटर, ग्राम ढिकवाहा में पौधरोपण और बरा पौधशाला का औचक निरीक्षण किया। बिलरही स्कूल में पौधरोपण के कार्य का जायजा लेने के बाद डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर अशोक, गुलमोहर आदि सजावटी और फलदार पौधे लगवाए जाएं। एफआरओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में मांग के अनुरूप पौधे उपलब्ध कराकर पौधरोपण अभियान को गति दी जाए।
नवोदय विद्यालय के पीछे रामनगर में आसरा आवास योजना के तहत 468 आवास बनाए जा रहे हैं। इनमें से 252 आवास तैयार हो चुके हैं। शेष में निर्माण कार्य चल रहा है। डीएम ने डूडा प्रभारी एडीएम नमामि गंगे जुबैर बेग को निर्देश दिए कि तैयार 252 आवासों में विद्युत, पेयजल, पाइप फिटिंग आदि कार्य कराकर लॉटरी से आवास आवंटन किए जाए। वन स्टॉप सेंटर में बाउंड्री वाल, केस वर्कर रूम, गेस्ट रूम, स्टाफ रूम, किचिन आदि का निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था को अधूरे पड़े कार्य तत्काल पूर्ण कराते हुए भवन महिला कल्याण विभाग को सुपुर्द करने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीएम ने श्रीनगर के ग्राम ढिकवाहा व बिलरही में किसानों द्वारा किए जा रहे पौधरोपण कार्य का जायजा लिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट व प्रधान से पौधों के वितरण की स्थिति की जानकारी ली। प्रधान कामतानाथ ने बताया कि 8,000 पौधे मिलने थे जबकि 4,000 ही अभी उपलब्ध हो पाए हैं। जिन्हें शत-प्रतिशत वितरित कर दिया गया है। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट व एफआरओ आरके यादव को निर्देश दिए कि शेष पौधे तत्काल उपलब्ध कराएं। कहा कि शीशम, सागौन आदि ऐसे पौधे हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे।