फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   City spread with saffron colour, echo of Shri Ram everywhere

Mahoba News: भगवा रंग से पटा शहर, चहुंओर श्रीराम की गूंज

Mon, 22 Jan 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
City spread with saffron colour, echo of Shri Ram everywhere
महोबा/चरखारी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालु भगवान श्रीराम की भक्ति में डूब गए हैं। मंदिरों में सुंदरकांड और रामचरित मानस के पाठ पूरे दिन चलते रहे। चारों ओर श्रीराम की गूंज सुनाई दे रही है। शहर को आकर्षक लाइटिंग व भगवा झंडों से सजाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को मंदिरों में दीपोत्सव के साथ धार्मिक आयोजन और भंडारे होंगे। रविवार को पूरे दिन रंगोली के साथ दीपक सजाए गए। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कस्बा चरखारी में पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मांर्गाें से होते हुए गुजरी। कस्बे के रामजानकी व हनुमान मंदिरों में खास सजावट के साथ भजन-कीर्तन कराए गए।
विज्ञापन

ब्लॉक कबरई के मवईखुर्द गांव में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाएं रामधुन गाते चलतीं रहीं। आशुतोष पाठक, विपिन सिंह, धर्मकुमार दुबे, कपिल सिंह, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मंदिरों में खास सजावट के साथ सुंदरकांड पाठ के आयोजन कराए गए। तहसील चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में पूरे दिन चले अखंड सुंदरकांड पाठ में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर विष्णुरात चतुर्वेदी विदेह, चित्तर सिंह कछवाह, आशीष गोस्वामी, दुर्गा कुशवाहा, अनुरुद्ध प्रताप सिंह समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महोबा शहर को भगवा रंग से सजाया गया है। आल्हा चौक, ऊदल चौक समेत विभिन्न चौराहों में आकर्षक सजावट की गई है। सोमवार को डाक बंगला मैदान में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण, रामयज्ञ, भंडारा व लखनऊ के कलाकारों की ओर से भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। श्रीनगर संवाद के अनुसार कस्बे के रामजानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 11 हजार दीपक जलाए जाएंगे। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिरों में 14 जनवरी से भजन-कीर्तन के आयोजन चल रहे हैं। मंदिरों को संजाने संवारने का काम पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed