{"_id":"60c0fcfb8ebc3e39694427e3","slug":"chunavi-khunnas-me-peeta-mahoba-news-knp633213152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की खुन्नस में हारे प्रत्याशी ने अनुसूचित जाति के लोगों को घर में बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की खुन्नस में हारे प्रत्याशी ने अनुसूचित जाति के लोगों को घर में बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के तिंदौली गांव में प्रधानी के चुनाव में हारे प्रत्याशी ने अनुसूचित जाति के पूर्व प्रधान व पूर्व बीडीसी सदस्य समेत छह लोगों को पंचायत करने के बहाने घर में बुलाकर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, कपड़े भी फाड़ दिए। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बचाने पहुंची महिलाओं के साथ अभद्रता व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
तिंदौली गांव निवासी सुमत सिंह यादव पंचायत चुनाव में प्रधान निर्वाचित हुए थे जबकि रामआसरे उर्फ कल्लू माली हारे थे। आरोप है कि अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा वोट न दिए जाने की खुन्नस में मंगलवार की शाम रामआसरे ने गांव ही पूर्व प्रधान रामलाल अहिरवार, पूर्व बीडीसी सदस्य महेश अहिरवार, हीरालाल अहिरवार, विश्वनाथ, छविलाल व बाबूराम को पंचायत करने के बहाने घर पर बुलाया। कमरे में बंदकर उनके कपड़े उतरवाकर रामआसरे ने अपने भाई रामविशाल के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीटा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल हीरालाल की तहरीर पर पुलिस ने रामआसरे व रामविशाल के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट, गाली-गलौज व एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। घटना से गांव में तनाव का माहौल है। थानाध्यक्ष श्रीनगर संजय शर्मा का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।