{"_id":"f3b022e8e773dfc5fe17a695dcdd31ea","slug":"children-s-festival-held-in-all-competitions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल महोत्सव में हुई तमाम प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल महोत्सव में हुई तमाम प्रतियोगिताएं
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा।
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरबीपीएस स्कूल में चल रहे बाल महोत्सव के तीसरे दिन मेंढक दौड़, ऊंची कूद, भाला फेंक खोखो सहित तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग से अंकित यादव और बालिका वर्ग में आशी तिवारी ने बाजी मारी, जबकि खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में सृष्टि हाउस ने आकाश हाउस की टीम को पराजित कर फाइनल में कब्जा जमाया।
सोमवार को रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल में बाल महोत्सव में चल रही प्रतियोगिताओं में मेंढक दौड़ में प्ले ग्रुप के वेद कुमार गुप्ता, प्री नर्सरी के मोहम्मद फरहान और नर्सरी के शुभ राजपूत ने जीत दर्ज की। हिंदी इमला में प्री नर्सरी से मयंक प्रजापति, नर्सरी से वैभव त्रिपाठी केजी से रिशिका गुप्ता अव्वल रही। प्राइमरी कक्षाओं की लंबी कूद बालक वर्ग में शिवम राजपूत और बालिका वर्ग में मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उल्टी दौड़ में बालक वर्ग से राजवीर और बालिका वर्ग से इरम अंसारी को पहला स्थान मिला। कक्षा चार की ऊंची कूद में बालक वर्ग से अंकित यादव और बालिका वर्ग से आशी तिवारी विजयी रही, जबकि कक्षा पांच में बालक वर्ग में सच्येंद्र राजपूत और बालिका वर्ग में पलक राजपूत ने बाजी मारी।
भाला फेंक प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अमन राजपूत और बालिका वर्ग में भारती पालीवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्सी कूद में बालक वर्ग से आशुतोष अग्रवाल और बालिका वर्ग से भारती पालीवाल ने बाजी मारी। खोखो प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सृष्टि हाउस की टीम ने आकाश हाउस की टीम को पराजित कर फाइनल जीता। प्रधानाचार्य अमित अग्रवाल ने विजेता छात्र छात्राओं को बधाई दी।