फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Children have a fun stall on Children's Day

बाल दिवस पर बच्चों ने स्टाल लगाकर जमकर की मौज मस्ती

Fri, 15 Nov 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Children have a fun stall on Children's Day
महोबा। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जन्मतिथि बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। बाल मेले में बच्चों ने खाद्य पदार्थों के स्टाल लगाए। अभिभावकों व शिक्षकों ने खरीदारी कर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, जवाहर नवोदय विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर, मोंटाना स्कूल समेत सभी विद्यालयों में बाल दिवस पर चाचा नेहरू को याद किया गया। इस दौरान बाल मेले में छात्र छात्राओं में खासी जागरुकता नजर आई। कुलपहाड़ के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल में बाल महोत्सव में प्री-प्राइमरी के छात्र छात्राओं की मेढक दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें वैष्णवी तिवारी, साक्षी गुप्ता, देवा यादव, कशिश, सिद्धार्थ पटेल, विवेक यादव व नंदिनी ने बाजी मारी। 50 मीटर दौड़ में शौर्य प्रताप, हर्ष, सिद्धार्थ राजपूत, वेदांश सोनी, सिद्धार्थ विजेता रहे। कैरम प्रतियोगिता में वंश शर्मा, अर्पिता सोनी, कृष्णम पटैरिया, मयंक राजपूत ने बाजी मारी। चंद्रकुंवर तिवारी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुकेश विकास गुप्ता, फूलचंद्र त्रिपाठी ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तेजस्वी, शिवानी, दीक्षा, रामलखन, प्रदीप, अदीबा, कायनात सहित तमाम छात्राओं ने खेलकूद में भाग लिया।
विज्ञापन

कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार बाल दिवस पर बच्चों के विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाकर खूब मौज मस्ती की। कुलपहाड़ मिशन स्कूल में बाल मेले का उद्घाटन स्कूल की प्रबंधक शेरन कनिंघम व आंटी स्टैंटन ने किया। इसमें प्रिंसिपल अरविंद लॉगसन व जनरल मैनेजर वर्धन मौजूद रहे। जनतंत्र इंटर कॉलेज, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, इस्लामिया, केपीएस, ओम विद्या मंदिर में बाल दिवस मनाया। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री का 130वां जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसीदास राजपूत की अध्यक्षता में पूर्व अध्यक्ष आफाक सरवर के आवास पर जवाहरलाल नेहरू की जन्मतिथि मनाई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष आफाक सरवर, सफीक, खेमचंद आदि मौजूद रहे। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस कस्बे के विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालयों में बच्चों ने बाल मेला लगा कर खूब वाहवाही लूटी। ब्रम्हानंद एजुकेशन एकेडमी, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, हंस वाहिनी विद्या मंदिर, सरस्वती ज्ञान मंदिर, जीआईसी समेत परिषदीय विद्यालयों में बालदिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed