{"_id":"61e4622e260241213c2c0d19","slug":"children-divided-into-three-categories-due-to-kovid-mahoba-news-knp6757099116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का रखें ख्याल, खांसी आए-पसली चले तो डाक्टर से मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का रखें ख्याल, खांसी आए-पसली चले तो डाक्टर से मिलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। सर्दी के बीच नौनिहालों की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों की तीन श्रेणियां भी बनाई है। इनमें 12 साल तक के बच्चों को रखा जाएगा। इसके आधार पर ही उनका इलाज किया जाएगा। यदि एक साल तक के बच्चे को अधिक खांसी, बुखार हो, पसली चले या फिर खाना-पीना कम कर दे तो चिकित्सक से जरूर संपर्क करें।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों के कोविड पॉजिटिव व लक्षणयुक्त व्यक्तियों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जबकि 12 साल तक के बच्चों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। जिसमें एक साल तक की आयु के बच्चे, एक से पांच साल और छह से 12 साल तक के बच्चों को रखा जाएगा।
लक्षणों के आधार पर व कोरोना पॉजिटिव होने की स्थिति में निर्धारित दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। बताया कि इसके अलावा दिन में तीन-चार मर्तबा बच्चे के ऑक्सीजन लेने की क्षमता का आकलन भी करें। ऑक्सीजन लेवेल 94 फीसद व उससे अधिक ही होना चाहिए। इससे कम पर चिकित्सक से तत्काल सलाह लेनी चाहिए।