फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cheating of 33 lakhs in the name of giving dealerships of Indane Gas and Indian Oil

इंडेन गैस व इंडियन आयल की डीलरशिप देने के नाम पर 33 लाख की ठगी

Fri, 08 Nov 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cheating of 33 lakhs in the name of giving dealerships of Indane Gas and Indian Oil
महोबा। फर्जी कंपनी बनाकर डीलरशिप देने की प्रकाशित विज्ञप्ति के झांसे में आकर युवक से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ है। डीलरशिप के नाम पर युवक से विभिन्न खातों में 33 लाख रुपये की धनराशि जमा करा ली गई। डीलरशिप के लिए भेजे गए कागजात फर्जी होने पर युवक को धोखाधड़ी होने की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने खाता नंबरों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला सुभाषनगर निवासी संदीप कुमार पुत्र हेतराम ने कोतवाली में सौंपी तहरीर में बताया कि एक माह पहले इंडियन ऑयल व इंडेन गैस की डीलरशिप के लिए विज्ञप्ति निकली थी, उसे देखकर उसने ऑनलाइन आवेदन किया था। अगले दिन दोनों कंपनियों से फर्जी अधिकारी का फोन आया। साथ ही, वाट्सएप नंबरों पर वैध कागजात मांगे। कागजात भेजने के अगले दिन रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने को कहा। एक्सिस बैंक के खाते से दोनों कंपनियों द्वारा भेजे गए खाता नंबरों में युवक ने इंडेन गैस के लिए 16 लाख और इंडियन ऑयल के लिए 17 लाख रुपये की धनराशि भेज दी।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप है दोनों कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन, एंप्रूवल लेटर, एनओसी आदि कागजात वाट्सएप पर भेजे गए। कागजातों की जांच करने पर पता चला कि भेजे गए कागजात फर्जी हैं और उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित ने दोनों कंपनियों के सभी वाट्सएप व खाता नंबर पुलिस को सौंपे हैं। खातों को आधार बनाकर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी ने बताया है कि जांच कराई जा रही है, सर्विलांस से तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed