फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cheating of 2.30 lakhs in the name of fixing electricity bills from consumers

उपभोक्ताओं से बिजली बिल ठीक कराने के नाम पर 2.30 लाख की ठगी

Sat, 14 Dec 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Cheating of 2.30 lakhs in the name of fixing electricity bills from consumers
महोबा। विद्युत विभाग में अपनी पहुंच बताकर बिजली बिल ठीक कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से ठगी का मामला उजागर हुआ है। आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं से 2.30 लाख रुपये ऐंठने के बाद न तो बिल ठीक कराए गए और न ही पैसा वापस किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जकरियापीर निवासी फिरोज खान पुत्र अहमद, बफाती, अफसर, लल्लन खां, जुबैदा आदि उपभोक्ताओं के बिजली बिल अधिक आने पर विभाग के कई चक्कर लगाए। इस दौरान उनकी मुलाकात शहर के मोहल्ला मलकपुरा निवासी ममता चौरसिया पत्नी राजकुमार चौरसिया से हुई। उसने उपभोक्ताओं से किसी से 40 हजार तो किसी से 50 हजार रुपये की रकम ले ली और बिल ठीक कराकर रसीद देने की बात कही। काम न होने पर पैसे वापस करने की मांग की तो पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। पीड़ित उपभोक्ता फिरोज खान ने बताया कि आधा दर्जन उपभोक्ताओं से 2.30 लाख रुपये की ठगी किए जाने और बिल ठीक न कराने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ममता चौरसिया के खिलाफ धारा 406 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवचेना एसआई विपिन प्रकाश सिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed